Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: दूसरे टेस्ट से पहले सर डॉन ब्रैडमैन की ऐतिहासिक ‘बैगी ग्रीन’ टोपी के 2 करोड़ से ऊपर बिकने की संभावना 

Sir Don Bradman (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मैच पर्थ में दोनों टीमों के बीच खेला जा चुका है। तो वहीं अब 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सन डाॅन ब्रैडमैन (Sir Don Bradman) सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि इस मैच से पहले ब्रैडमैन की ऐतिहासिक ‘बैगी ग्रीन’ टोपी के 2 करोड़ से ऊपर एक नीलामी में बिकने की संभावना है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेड बाॅल क्रिकेट खेलने से पहले बैगी ग्रीन टोपी पहनना, एक कंगारू खिलाड़ी के लिए बड़े सम्मान की बात होती है।

तो वहीं अब पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डाॅन ब्रैडमैन की यह टोपी अपनी नीलामी की वजह से सुर्खियों में है। 3 दिसंबर को सिडनी में होने वाली एक नीलामी में नीलामी दल ने अनुमान लगाया है कि इस टोपी के घिसी-पिटी हालत में होने के बावजूद, जब टोपी की नीलामी की जाएगी तो इसकी आश्चर्यजनक कीमत 2 करोड़ रुपये (लगभग 1,95,000 अमेरिकी डॉलर से 2,60,000 अमेरिकी डॉलर) के बीच होगी।

डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप का ऐतिहासिक महत्व

बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की इस टोपी का खास ऐतिहासिक महत्व है। ब्रैडमैन ने यह टोपी भारतीय टीम के 1947-48 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहनी थी। इस सीरीज में ब्रैडमैन का बल्ला भी जमकर बोला था। पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ी ने 6 पारियों में एक दोहरा शतक और तीन शतक की मदद से कुल 715 रन बनाए थे।

तो वहीं अपनी किताब में सर डाॅन ब्रैडमैन ने भारत के उस दौरे को लेकर लिखा- यह मानते हुए कि 1947-48 में भारत के खिलाफ सीजन कम कठिन होगा और अब मैं इसका सामना करने में बेहतर सक्षम था। मैंने फिर से इस एक और सीरीज में अपना खेलने का कर्तव्य महसूस किया, खासकर जब यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा था।

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...