
Jasprit Bumrah and Virat Kohli. (Photo by Daniel Kalisz – CA/Cricket Australia via Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया टीम को अब इंडिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। दोनों ही टीमों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।
बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहला स्थान पर है जबकि इंडिया दूसरे पायदान पर। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने बेहद जरूरी है। दोनों ही टीमों के कई खिलाड़ियों को पर्थ टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन टॉप खिलाड़ियों के बारे में जिन पर पर्थ टेस्ट में सभी के निगाहें होंगी।
1- जसप्रीत बुमराह
Jasprit Bumrah (Source X)
पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के ऊपर काफी जिम्मेदारी होने वाली है। दरअसल रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में अनुपलब्ध है और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। गेंदबाजी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह को कप्तानी में भी अपनी छाप छोड़नी होगी।
जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस बेहतरीन गेंदबाज ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। पर्थ टेस्ट में तमाम भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि जसप्रीत बुमराह घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालें।
2- स्टीव स्मिथ
Steve Smith (Pic Source-Twitter)
स्टीव स्मिथ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और टीम इंडिया के खिलाफ भी इस खिलाड़ी को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। भले ही पिछले कुछ समय से स्टीव स्मिथ अपने शानदार फॉर्म में नजर ना आए हो लेकिन उनके पास काफी अनुभव है जिसकी वजह से यह खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल सकता है।
अगर टीम इंडिया को पहला टेस्ट मैच जीतना है तो उन्हें स्टीव स्मिथ को जल्द से जल्द आउट करना होगा। अगर टीम इंडिया स्टीव स्मिथ को जल्द आउट ना कर पाई तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस मैच में बड़ा स्कोर बना सकता है।
3- विराट कोहली
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
स्टीव स्मिथ की तरह विराट कोहली को भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो इस धाकड़ खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए और तोड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।
हालांकि पिछले कुछ समय से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। लेकिन अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली को हर मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के ऊपर विराट कोहली दबाव बना सकते हैं।
IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील
IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक
17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

