Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: टीम इंडिया को 3-1 से मात देने के बाद ट्रेविस हेड ने SCG में परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न

BGT 2024-25: टीम इंडिया को 3-1 से मात देने के बाद ट्रेविस हेड ने SCG में परिवार के साथ मनाया जीत का जश्न

Travis Head (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है।

इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैच की 9 पारी में 56 के औसत और 92.56 के स्ट्राइक रेट से 448 रन बनाए। ट्रेविस हेड इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

हेड ने इस सीरीज में 2 शतक जड़े। टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ट्रेविस हेड ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपने परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम इंडिया के खिलाफ हमेशा ही हावी होते हुए देखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3-1 से दी मात

इस टेस्ट सीरीज की बात की जाए तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। हालांकि इसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छी वापसी की और दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। बारिश की वजह से तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर ढेर हो गई। इंडिया दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 157 पर ऑलआउट हो गई। 162 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड खुद अपने प्रदर्शन से काफी खुश होंगे, यही नहीं क्रिकेट जगत के कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...