Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह ने दी ऐसी सलाह जिसने बदल दी भारतीय तेज गेंदबाज की किस्मत

Mohammed Siraj and Jasprit Bumrah. (Image Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के साथ हुई अपनी बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया। मोहम्मद सिराज ने कहा कि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले जसप्रीत बुमराह से बातचीत की थी जिसकी वजह से उनके खेल में भी काफी निखार देखने को मिला।

बता दें कि, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेजबान के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में कुल 5 विकेट झटके।

आईसीसी के मुताबिक मोहम्मद सिराज ने कहा कि, ‘मैं हमेशा जसप्रीत भाई से बात करता रहता हूं। पहले टेस्ट मैच से पहले भी मैंने उनसे बात की थी और उन्होंने मुझे सिर्फ एक चीज बोली थी कि आप विकेट के पीछे ना भागे। आप बस लगातार अच्छी गेंद फेंकते रहे और अपनी गेंदबाजी का लुफ्त उठाए। अगर आपको विकेट नहीं मिल रहे हैं तो मुझे आकर बोले। इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का लुफ्त उठाया और विकेट भी झटके।’

ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाज हमेशा ही लुफ्त उठाते हैं: मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने आगे कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया ऐसी जगह है जहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां उन्हें गति भी मिलती है और उछाल भी। यहां आकर तेज गेंदबाजों का आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है और उन्हें गेंदबाजी करने में मजा भी आता है। मुझे काफी खुशी है कि मैं पहले टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाया।’

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। आगामी टेस्ट मैच को भी रोहित शर्मा एंड कंपनी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा भी दूसरे टेस्ट में स्क्वॉड में शामिल हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज की बात की जाए तो एडिलेड में भी उन्हें धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...