Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए युवराज सिंह ने टीम इंडिया को दी महत्वपूर्ण सलाह

Yuvraj Singh. (Image Source: Instagram)

पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया को यह सलाह दी है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो आक्रामक मानसिकता के साथ खेले। युवराज सिंह के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया को मिली क्लीनस्वीप के बाद वो काफी दर्द में होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में उन्हें खुद को साबित करना बेहद जरूरी है।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहला स्थान पर है जबकि इंडिया दूसरे पायदान पर। दोनों ही टीमों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज बेहद जरूरी है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लगभग चार मैच जीतने बेहद जरूरी है

युवराज सिंह ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि, ‘टीम इंडिया को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें काफी दर्द हो रहा होगा। ऑस्ट्रेलिया में टीम को खुद को अब साबित करना है और उन्हें इस मानसिकता के साथ शानदार प्रदर्शन करना होगा। आप ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के ड्रॉ की मानसिकता के साथ नहीं जा सकते हैं।’

टॉप के बल्लेबाजों को घातक बल्लेबाजी करनी होगी और जसप्रीत बुमराह को विकेट लेने होंगे: युवराज सिंह

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मेजबान आपके ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं है लेकिन आपने पहले दो बार ऐसा किया हुआ है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि यह फिर से भी हो सकता है लेकिन उसके लिए टॉप के बल्लेबाजों को फायर करना होगा और जसप्रीत बुमराह को विकेट लेने होंगे। मेरे हिसाब से टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज को जरूर जीतेगी लेकिन यह भी हमें याद रखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया भी आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि आगामी सीरीज में उन्हें दमदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। तमाम क्रिकेट फैंस की निगाहें आगामी सीरीज पर जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shubman Gill Spots Up With Sachin and Anjali Tendulkar in the Royal Box (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत के नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मशहूर...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

Sophie Ecclestone Overtakes Katherine Sciver-Brunt as England’s All-Time Leading Wicket-Taker (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया; वह सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और...

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...