Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: एमसीजी में होने वाले बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए तेजी से हो रहा है काम, देखें वायरल वीडियो 

BGT 2024-25 एमसीजी में होने वाले बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए तेजी से हो रहा है काम देखें वायरल वीडियो

MCG (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल नवंबर में 5 मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के दौरान, चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेट वेन्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा।

हालांकि, अब इस मोस्ट अवेटेड मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिनोवेशन का काम चल रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें एमसीजी स्टेडियम में रिनोवेशन का यह वायरल वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Melbourne Cricket Ground (@mcg)

A post shared by Melbourne Cricket Ground (@mcg)

बता दें कि MCG स्टेडियम में सिर्फ क्रिकेट का खेल ही नहीं होता है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस स्टेडियम को समय-समय पर बाकी खेलों के लिए भी प्रयोग में लेती रहती है। इस वजह से स्टेडियम के बीच में मौजूद ड्राॅप इन पिचों को एक जगह से दूसरी जगह, दूसरे खेलों के आयोजन के समय शिफ्ट कर दिया जाता है, और जब कोई क्रिकेट मैच मैदान पर होता है, तो वापस से पिचों को मैदान पर सेट कर दिया जाता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले एमसीजी में ऑस्ट्रेलियन फुटबाॅल लीग (AFL) का आयोजन हुआ था।

लेकिन अब यह मैदान बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के लिए तेजी से तैयार किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज के दौरान मैच होने की भी संभावना है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच MCG पर 26 दिसंबर, 2024 से खेला जाएगा।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिस्बेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...