Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: आप विराट कोहली के रन किए बिना सीरीज नहीं जीत पाएंगे: खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज को मिला आकाश चोपड़ा का साथ

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

बता दें कि, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में आज यानी 22 नवंबर से शुरू हो गया है। इस मुकाबले की पहली पारी में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में अर्धशतक नहीं बना पाया और इसी वजह से टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उनका फॉर्म कहीं घुम गया है। पिछले 7 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब विराट कोहली ने लगातार पांच टेस्ट पारी में 20 से कम रन बनाए हैं। इससे पहले ऐसा 2017 में हुआ था लेकिन यह बहुत ही अलग कहानी है। फॉर्म उनसे इस समय काफी दूर है।

लेकिन विराट जीनियस है और अभी नहीं तो कभी ना कभी वो फिर से फॉर्म में जरूर आएंगे। हम विराट कोहली को रन बनाते हुए देखना चाहते हैं। अगर आपको सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।’

आंकड़े भी यही बता रहे हैं: विराट को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘इस समय विराट जैसे खेल रहे हैं उसको देखकर मैं काफी निराश हूं। विराट कोहली सर विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, और ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों के साथ अपनी क्वालिटी साझा करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा नहीं किया है और आंकड़े भी ऐसे ही दिख रहे हैं।’

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम किया। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...