Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अपने पति की तारीफ करना संजना गणेशन को पड़ गया भारी, जसप्रीत बुमराह का जमकर उड़ रहा मजाक

Jasprit Bumrah And Sanjana Ganeshan (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत पर्थ में हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस समय पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार महत्वपूर्ण विकेट झटके जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 विकेट 67 रन पर ही खो दिए हैं।

इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गए। भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। जहां एक तरफ जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट झटक लिए हैं वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम कर लिया है।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने पति की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। यही नहीं उन्होंने अपने पति की तारीफ काफी हैरतअंगेज तरीके से की।

यह रही संजना गणेशन की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Sanjana Ganeshan Insta Story

खेल का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा है। टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 37 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 26 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ध्रुव जुरेल 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

अब खेल के दूसरे दिन दोनों ही टीमें एक-दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेंगी। टीम इंडिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें मेजबान को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा और दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा। वहीं मेजबान खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। तमाम क्रिकेट फैंस पर्थ टेस्ट के खेल के दूसरे दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...