Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अपने आदर्श विराट कोहली से टेस्ट डेब्यू कैप मिलना सपने के सच होने जैसा है: नीतीश कुमार रेड्डी

Harshit Rana (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में शुरू हो चुका है। इन दोनों टीमों के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। बता दें कि, नीतीश कुमार रेड्डी ने पर्थ टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया।

नीतीश कुमार रेड्डी को उनकी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू की कैप भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों मिली। नीतीश कुमार रेड्डी भी इस चीज से काफी खुश नजर आए कि जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं उनको उनकी डेब्यू कैप भी उन्हीं से मिली।

नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा कि, ‘अपने आदर्श विराट कोहली से टेस्ट डेब्यू कैप मिलना सपने के सच होने जैसा है। टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही सम्मान की बात होती है।’

Nitish Kumar Reddy said, “it was a dream to get the Test cap from my idol Virat Kohli. To walk out for India, it is a proud moment”. pic.twitter.com/QYi9nfkOtk

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 22, 2024

जसप्रीत बुमराह ने की कमाल की गेंदबाजी

बल्लेबाजी की बात की जाए तो नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए जबकि केएल राहुल 26 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ध्रुव जुरेल 11 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

जवाब में टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में Nathan McSweeney, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस का विकेट अपने नाम किया। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। नीतीश कुमार रेड्डी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक बल्लेबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब गेंदबाजी से भी युवा खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

यही नहीं अगर टीम इंडिया को पर्थ टेस्ट को अपने नाम करना है तो नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरी पारी में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी। नीतीश के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...