Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: रोहित शर्मा को भी है जसप्रीत बुमराह की कप्तानी पर पूरा भरोसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा

BGT 2024: रोहित शर्मा को भी है जसप्रीत बुमराह की कप्तानी पर पूरा भरोसा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। टीम इंडिया ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। पूरी तरह से फिट न होने की वजह से मोहम्मद शमी को इस टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

हालांकि अब जसप्रीत बुमराह के ऊपर एक बार फिर से काफी जिम्मेदारी रहने वाली है। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और इस समय अनुभवी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम इंडिया में वापसी की थी। उन्होंने दो टेस्ट में 12.82 के औसत से 11 विकेट झटके थे। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा अनुपलब्ध रहते हैं तो जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

बेंगलुरु टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि, ‘शानदार तेज गेंदबाज ने काफी क्रिकेट खेला हुआ है और मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है। वो खेल को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। उनके कंधे के ऊपर काफी अच्छा सिर है। देखा जाए तो उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ एक टेस्ट और कुछ टी20 मैच में कप्तानी की है लेकिन जब उनसे खेल के बारे में बात की जाती है तो उन्हें यह सब समझ में आता है।

उन्हें यह बात पता रहती है कि किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। जब आप किसी परिस्थिति में रहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका कप्तान आगे आए मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक है।’

जसप्रीत बुमराह अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘काफी समय से जसप्रीत बुमराह हमारे लीडरशिप ग्रुप में रहे हैं। उनके रहने से खिलाड़ियों को भी काफी प्रोत्साहन मिलता है और वो खुद अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों से लगातार बातचीत करते रहते हैं और अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।’

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...