Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: रविचंद्रन अश्विन की फेयरवेल स्पीच सुन ड्रेसिंग रूम में भावुक हुए सभी भारतीय खिलाड़ी

BGT 2024 रविचंद्रन अश्विन की फेयरवेल स्पीच सुन ड्रेसिंग रूम में भावुक हुए सभी भारतीय खिलाड़ी

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

आज यानी 18 दिसंबर को भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इस चीज का ऐलान किया।

रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो बनाए और तोड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच में रविचंद्रन अश्विन ने सिर्फ एक मैच में भाग लिया था। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 10 विकेट से हराया था।

मैच खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फेयरवेल स्पीच से सभी भारतीय खिलाड़ियों को स्तब्ध कर दिया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें रविचंद्रन अश्विन कह रहे हैं कि, ‘सच बताऊं तो मुझे नहीं समझ आ रहा कि कैसे शुरुआत करूं। टीम हडल में बोलना आसान है लेकिन यहां बहुत ही मुश्किल। यह मेरे लिए बहुत ही इमोशनल समय है। 2011-12 में मैंने यहां का दौरा किया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं इस समय यही हूं।

मैंने भी बदलाव देखा है। राहुल भाई, सचिन पाजी भी संन्यास ले चुके हैं लेकिन सच बताऊं तो सब का समय आता है। मैं इस पूरे सफर का काफी लुफ्त उठाया। कुछ अच्छी साझेदारी भी निभाई और पिछले 4 से 5 सालों में कई दोस्त भी मेरे बने।’

यह भी पढ़े:- ‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं’ रविचंद्रन अश्विन द्वारा संन्यास की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस

यह रही वीडियो:

दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मेरे अंदर का भारतीय खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अब खत्म होने के नजदीक आ गया है लेकिन क्रिकेट अभी भी मेरे अंदर बचा हुआ है। मैं बाकी सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखूंगा। सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। रोहित भाई, विराट और गौतम भाई को  मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा। आज मैं बहुत ही खुश हूं, शुक्रिया।’

बता दें कि, अनुभवी ऑलराउंडर ने 106 टेस्ट मैच में 25.76 के औसत से 3503 रन बनाए हैं जबकि 24.01 के औसत से 537 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...