Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024 में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी: हनुमा विहारी

BGT 2024 में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी: हनुमा विहारी

Hanuma Vihari and Cheteshwar Pujara. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, टीम इंडिया इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र की अंक तालिका में वो पहले पायदान पर है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हनुमा विहारी के मुताबिक आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा की कमी काफी खलेगी। उनके मुताबिक पिछली दो सीरीज में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप के रीड की हड्डी रहे हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक शानदार खिलाड़ी हनुमा विहारी ने कहा कि, ‘पुजारा काफी बड़े मिस होंगे। वो पिछली दो सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप के रीड की हड्डी रहे हैं। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और उन्हें काफी चोट भी लगी। वो लंबे समय के लिए बल्लेबाजी भी करते रहे और जब उन्होंने नई गेंद देखी तब अनुभवी खिलाड़ी ने रन बनाए। पुजारा ने बाकी बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया था।

अब सवाल यही उठता है कि उनकी भूमिका कौन निभाएगा? ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस समय टीम इंडिया का बल्लेबाजी लाइनअप शुरुआती टॉप 6 का काफी आक्रामक है। सभी खिलाड़ियों को अपने शॉट्स खेलना पसंद है। मुझे ऐसा लगता है कि विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी होंगे जो एक छोर को संभालेंगे और बाकी बल्लेबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।’

उन्हें नंबर 6 पर अनुभव चाहिए: हनुमा विहारी

हनुमा विहारी ने आगे कहा कि, ‘यहां पर केएल राहुल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि उनके पास SENA देश में खेलने का काफी अनुभव है और वो लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने SENA देश में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुझे ऐसा लगता है कि नंबर 6 पर केएल राहुल को बल्लेबाजी करनी चाहिए।

सरफराज खान इस समय अच्छे फॉर्म में है लेकिन राहुल के पास काफी अनुभव है। अब यह टीम मैनेजमेंट के ऊपर है कि वो किसको मौका देती है?’

আরো ताजा खबर

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...