Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ब्रिस्बेन टेस्ट के खेल के पहले दिन के बाद शुभमन गिल को अपने परिवार के साथ खाने का लुफ्त उठाते हुए देखा गया

Shubman Gill With Family (Pic Source-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत ब्रिस्बेन के गाबा में हो चुकी है। खेल के पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 13.2 ओवर ही फेकें जा सके थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन बनाए थे। पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल को अपने परिवार के साथ शाम को खाने का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर को साझा किया जिसमें वो, शुभमन और उनके माता-पिता साथ में खाना खा रहे हैं। शहनील ने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘My QT लिटिल फैमिली।’

यह रही शहनील गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी:

BGT 2024: ब्रिस्बेन टेस्ट के खेल के पहले दिन के बाद शुभमन गिल को अपने परिवार के साथ खाने का लुफ्त उठाते हुए देखा गया

 

Shahneel Gill Insta Story

खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने खेली शतकीय पारी

खेल के दूसरे दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इनफॉर्म खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 चौकों की मदद से 152 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हेड के अलावा अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 101 रन बनाए।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। उस्मान ख्वाजा तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर आउट हो गए। Nathan McSweeney 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए जबकि मार्नस लाबुशेन 12 रन ही बना पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 45* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि मिचेल स्टार्क ने 7* रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके हैं जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों ही टीमें खेल के तीसरे दिन एक दूसरे के ऊपर दबाव बनाने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...