Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना ही रोहित शर्मा के खराब फॉर्म का मुख्य कारण है: चेतेश्वर पुजारा

BGT 2024: नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना ही रोहित शर्मा के खराब फॉर्म का मुख्य कारण है: चेतेश्वर पुजारा

Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच इस समय तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट मैच के खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया ने अभी तक 9 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। जहां एक तरफ जसप्रीत बुमराह 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आकाश दीप ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27* रन बना लिए हैं।

तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित शर्मा का विकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने झटका था। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा अनुपलब्ध थी और उनकी जगह भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में वापसी की लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।

तीसरे टेस्ट मैच में भी रोहित अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। बता दें कि, इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय टीम की ओपनिंग यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कर रहे हैं। नंबर 6 पर रोहित शर्मा अभी तक इस सीरीज में फ्लॉप रहे हैं। उनके इसी प्रदर्शन को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने अपना पक्ष रखा है।

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘जिस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए यह ड्राइव वाली गेंद नहीं थी। उन्होंने इस गेंद पर गलत शॉट खेला और इसी वजह से रोहित आउट हो गए। वह पारी की शुरुआत कर रहे थे लेकिन आप नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसका दबाव उन पर दिख रहा है।’

एकदम से नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना उनके लिए मददगार साबित नहीं हो रहा है: चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने आगे कहा कि, ‘यह टीम के लिए है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा अब पारी की ओपनिंग करने के आदी हो चुके हैं और इसी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। जो खिलाड़ी पिछले काफी समय से टीम के लिए लगातार ओपनिंग कर रहा है वो एकदम से नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेगा तो उसे परेशानी जरूर होगी। रोहित शर्मा को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए।’

मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 84 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने फॉलो-ऑन खत्म कर दिया है। खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। टीम इंडिया अभी भी अपनी पहली पारी में 193 रन से पीछे है।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...