Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: देरी से आना यशस्वी जायसवाल को पड़ गया भारी, भारतीय खिलाड़ी के बिना ही टीम बस हुई रवाना

BGT 2024: देरी से आना यशस्वी जायसवाल को पड़ गया भारी, भारतीय खिलाड़ी के बिना ही टीम बस हुई रवाना

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

11 दिसंबर को टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन के लिए फ्लाइट ली। इसी वजह से टीम इंडिया एडिलेड के अपने टीम होटल को जल्द ही छोड़कर एयरपोर्ट पहुंच गई थी। उन्हें सुबह काफी जल्दी अपने टीम होटल को छोड़ना पड़ा।

बता दें कि, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 14 दिसंबर से गाबा में हो रही है। हालांकि इन्हीं सबके बीच में जो बस टीम इंडिया के खिलाड़ी को एयरपोर्ट ले जा रही थी वो बिना यशस्वी जायसवाल के ही चली गई। दरअसल यशस्वी जायसवाल टीम होटल से बाहर देरी में आए। लोकल टाइम के मुताबिक बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना सुबह के 8:30 होना था।

टीम इंडिया को ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट सुबह के 10:05 पर पकड़नी थी। यही वजह है कि सुबह 8:20 पर टीम इंडिया को अपने बस में बोर्ड करना था। हालांकि यशस्वी जायसवाल कहीं नहीं दिखे। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद रोहित शर्मा बस से नीचे उतरे और उन्होंने टीम मैनेजमेंट और वहां के लोकल ऑफिसर से बात की। इसके बाद भारतीय कप्तान फिर से बस के अंदर चले गए।

टीम बस लगभग 8:50 पर एयरपोर्ट के लिए निकली लेकिन उसमें यशस्वी जायसवाल नहीं थे। बाद में टीम के सुरक्षा अफसर के साथ यशस्वी जायसवाल उनकी कार से आए।

तीसरे टेस्ट को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ने एक-एक में जीत दर्ज की है। आगामी टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

टीम इंडिया का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट में काफी खराब रहा था और यही वजह है की टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई थी। हालांकि अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बचे हुए तीनों टेस्ट मैच को जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...