Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ट्रेविस हेड के पास यह काबिलियत है कि वो…: पैट कमिंस ने की अपने टीम के साथी की जमकर प्रशंसा

BGT 2024: ट्रेविस हेड के पास यह काबिलियत है कि वो…: पैट कमिंस ने की अपने टीम के साथी की जमकर प्रशंसा

Travis Head (Pic Source-X)

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 140 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

हेड ने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपने टीम के साथी की जमकर प्रशंसा की। हेड ने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि जब भी हेड बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं तो खेल बैलेंस में रहता है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए खेल को हमारे पक्ष में ला दिया था। वो हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए खेल को विरोधी टीम से दूर ले जाते हैं।

उन्होंने ऐसा काफी बार किया है और सिर्फ एक ही फॉर्मेट में नहीं सभी प्रारूप में उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है। मैं उनके खेल से काफी प्रभावित हूं।’

अंपायर बहुत जल्द बीच में आ गए थे और फिर सब खत्म हो गया: पैट कमिंस

ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई कहासुनी को लेकर पैट कमिंस ने कहा कि, ‘यह बड़ी सीरीज है और दोनों के बीच काफी कुछ हो गया था। सभी दिन तमाम दर्शक टेस्ट सीरीज का लुफ्त उठाने आते हैं। मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा कि अंपायर बीच में काफी जल्दी आ गए थे और यह बेहतरीन तरीके से खत्म हुआ।’

इन दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...