Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: क्या सही में मेलबर्न टेस्ट में आउट थे यशस्वी जायसवाल? जाने क्या कहा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने

BGT 2024: क्या सही में मेलबर्न टेस्ट में आउट थे यशस्वी जायसवाल? जाने क्या कहा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से हराया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच के दौरान भारतीय टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को थर्ड अंपायर Sharfuddoula द्वारा आउट दिया गया जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल मैच के दौरान जब यशस्वी जायसवाल 84 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब पैट कमिंस की एक साधारण गेंद पर भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके ग्लव से लगकर विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई जिन्होंने इस कैच को शानदार तरीके से पकड़ा।

मेजबान के सभी खिलाड़ियों ने कैच की अपील की लेकिन फील्ड अंपायर ने यशस्वी को नॉटआउट दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने रिव्यू की मांग की। रिव्यू में Snicko में कोई भी हरकत नहीं हुई लेकिन जब इसे ध्यान से देखा गया तो ऐसा लगा की गेंद भारतीय खिलाड़ी के ग्लव से लगी है। यही वजह है की थर्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करार दिया। इस पूरे मामले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्क टेलर ने अपना पक्ष रखा है।

मार्क टेलर ने Nine Today को बताया कि, ‘रिप्ले में आप देख सकते हैं कि गेंद ग्लव से लगी है। गेंद ने हरकत जरूर की है। जो लोग विवाद चाहते हैं वो इसे वैसे ही देख रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने सभी 10 विकेट सही तरीके से लिए हैं और इसी वजह से उन्होंने जीत दर्ज की है।’

टेक्नोलॉजी शत प्रतिशत सही नहीं होती है: मार्क टेलर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘Snicko जैसी सभी टेक्नोलॉजी शत प्रतिशत सही नहीं होती है और यह चीज सबको पता है। जब आपके पास स्टंप माइक होता है और बल्लेबाज एज लगाता है तो कभी-कभी आपको आवाज सुनाई नहीं देती है।’

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...