Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: क्या तीसरे टेस्ट के खेल के पांचवें दिन बारिश बनेगी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए विलन? जाने यहां

BGT 2024: क्या तीसरे टेस्ट के खेल के पांचवें दिन बारिश बनेगी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए विलन? जाने यहां

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन के खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं।

इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया को फॉलोऑन के रूप में फिर से बल्लेबाजी करनी पड़ेगी लेकिन आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह के बीच दसवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की वजह से टीम इंडिया ने इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल किया है।

खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। हालांकि तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या खेल का पांचवा दिन बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा? AccuWeather की भविष्यवाणी के मुताबिक दोपहर में बारिश की उम्मीद है।

Thunderstorm के साथ 54% बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय 25% जबकि दोपहर में 90% बारिश होने का अनुमान लगाया जा सकता हैं। वहीं BBC Weather ने सुबह 10 बजे बारिश की केवल 9% संभावना की भविष्यवाणी की है। हालांकि दिन के समय बारिश की संभावना बढ़ जाती है। शाम की बात की जाए तो यह 50% से अधिक नहीं है।

Weather.com ने भी की बड़ी भविष्यवाणी

Weather.com के मुताबिक सुबह 10 बजे बारिश होने की संभावना 35% है जबकि दोपहर के 1 यह बढ़कर 97% हो जाएगी। दोपहर 3 तक इसकी उम्मीद 82% तक गिर जाती है। हालांकि शाम को यह 50% के नीचे ही रहेगी।

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की है। अब देखना यह भी जरूरी होगा कि खेल के पांचवें दिन दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...