Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया में ना देखकर एमएसके प्रसाद भी है काफी निराश

BGT 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया में ना देखकर एमएसके प्रसाद भी है काफी निराश

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter)

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया चेतेश्वर पुजारा को काफी मिस करेंगे। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है। अनुभवी बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का नाम है।

तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा है और इस समय भी बेहतरीन बल्लेबाज अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मैच में अपना 9वां दोहरा शतक जड़ा।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि, ‘चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा। उनके पास अनुभव भी है और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जो मजबूती की जरूरत है वो भी उन्हें पुजारा से मिलती। मुझे लगता है कि अगर उन्हें नीतीश रेड्डी को चुनना ही था तो युवा खिलाड़ी को इंडिया A की ओर से कम से कम एक मैच में जरूर खिलाते।’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए नहीं देखा जाएगा

बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त रहा है। उन्होंने 11 मैच में 47 के ऊपर की औसत से 993 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक मौजूद है। 2020-21 सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के अंतिम दिन चेतेश्वर पुजारा ने ब्रिस्बेन के गाबा में 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी काफी परेशान हो गए थे।

टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में चेतेश्वर पुजारा दमदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और उसके बाद उन्हें कभी भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया।

আরো ताजा खबर

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...

21 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ‘उम्र बस एक नंबर है’ – चेतन शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का समर्थन किया शर्मा ने...

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...