Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: ऋषभ पंत के मुरीद हुए डेविड वॉर्नर, शॉट की नकल करते वीडियो हुआ वायरल

BGT 2024: ऋषभ पंत के मुरीद हुए डेविड वॉर्नर, शॉट की नकल करते वीडियो हुआ वायरल

David Warner And Rishabh Pant (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और जीत के साथ सीरीज में जोरदार वापसी भी कर ली है।

भारत की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी में 21 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 28 रनों का योगदान दिया। दोनों पारियों में ऋषभ पंत को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

मैच के दौरान ऋषभ पंत ने कई आकर्षक शॉट खेलें, जिसमें उन्होंने रिवर्स शॉर्ट भी खेला और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फॉक्सक्रिकेट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि डेविड वॉर्नर भी ऋषभ पंत के इस शॉट की नकल कर रहे हैं। उन्होंने यह शॉट वैसा ही खेला, जैसे ऋषभ पंत ने इसे खेला था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, ‘किसने बेहतर किया डेविड वॉर्नर या ऋषभ पंत?’

यहां देखें वो वीडियो:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 337 रन बनाने में सफल रही। दूसरी पारी में भी टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 175 रन ही बना पाई। टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में नीतीश कुमार रेड्डी ने 42 रन बनाए।

शुभमन गिल 28 रन, यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट झटके। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी, जिसको उन्होंने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...