Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऋषभ पंत ने खेला गजब का रिवर्स स्कूप शॉट… कमेंटेटर्स, फैंस, सभी रह गए हैरान

Rishabh Pant (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मुकाबला एडिलेड में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में 180 पर सिमट गई थी। खेल के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने अटैक जरूर किया लेकिन ट्रैविस हेड के शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बोर्ड पर लगाए।

दूसरी पारी में भी भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों से शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। इस बीच, ऋषभ पंत द्वारा लगाया गया रिवर्स-स्कूप शॉट सुर्खियां बटोर रहा है। दिग्गज खिलाड़ी समेत फैंस पंत का यह शॉट देखकर काफी ज्यादा हैरान रह गए हैं।

ऋषभ पंत ने स्कॉट बोलैंड के खिलाफ खेला गजब का शॉट

भारत की दूसरी पारी का 17वां ओवर स्कॉट बोलैंड ने डाला था। पहली दो गेंदों में ऋषभ पंत कोई रन नहीं ले पाए थे। बोलैंड ने चौथी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली। पंत पहले से ही तैयार थे, उन्होंने अपने बल्ले का रुख बदला और एक शानदार रिवर्स स्कूप शॉट खेल डाला। इस शॉट को पूरा करने के बाद पंत जमीन पर गिर गए थे।

ऋषभ के ऐसे करिश्माई शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दूसरी छोर पर तैनात शुभमन गिल को भी यह शॉट काफी ज्यादा पसंद आया, उन्होंने फिर पंत को हंसते हुए गले लगाया।

यहां देखें ऋषभ पंत के उस शॉट का वीडियो-

India 3 down hai aur Rishabh Pant Pagal ho gya hai 😅😅🤯🤯#RishabhPant #INDvsAUS pic.twitter.com/9nszxPJ1qK

— Pankaj Singh (@SinghPankaj05) December 7, 2024

ऋषभ पंत के शॉट को देखकर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री हैरान रह गए, उन्होंने कहा, “वह बेरहम है (He is outrageous)” वहीं, मैथ्यू हेडन ने कहा, “मुझे नहीं पता पुराने खिलाड़ी इस बारे में क्या कहेंगे।” दूसरी ओर हिंदी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हरभजन सिंह के पास इस शॉट को देखने के बाद कुछ बोलने के लिए कुछ शब्द ही नहीं बचे थे।

एडिलेड में जारी टेस्ट मैच की बात करें तो, दूसरे दिन के अंत तक भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं, टीम ऑस्ट्रेलिया से 29 रनों से पीछे हैं। ऋषभ पंत (28*) और नीतिश कुमार रेड्डी (15*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...