Skip to main content

ताजा खबर

BGT हारने से टीम इंडिया को हुआ डबल नुकसान, अब टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से नीचे

BGT हारने से टीम इंडिया को हुआ डबल नुकसान अब टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से नीचे

Team India (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के प्लेयर्स और उनके फैंस अभी तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार को ठीक से भुला भी नहीं पाए थे कि ICC ने उन्हें एक और झटका दिया है। आईसीसी ने सोमवार 6 जनवरी की रात को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें टीम इंडिया टॉप 2 से बाहर हो गई है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर खिसक गई है।

दरअसल दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को हरा दिया है और साउथ अफ्रीका की टीम लंबे समय के बाद टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर विराजमान हो गई है।

ICC Test Ranking का ताजा हाल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस समय टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, उनके खाते में 126 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका 112 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर और टीम इंडिया 109 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। इंडिया की हालिया टेस्ट रैंकिंग में इसलिए भी खराब हुई है, क्योंकि 3-1 से बीजीटी हारने से पहले भारत की टीम को घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से करारी शिकस्त मिली थी।

रैंकिंग में अन्य टीमों की बात करें तो इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर विराजमान है उनके पास 106 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम जो लिस्ट में पांचवें नंबर पर है उनके खाते में सिर्फ 96 रेटिंग पॉइंट्स हैं। श्रीलंका की टीम 87 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम की टेस्ट रैंकिंग सातवीं है और खाते में सिर्फ 83 पॉइंट्स हैं। 8वें नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसके खाते में 75 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

बांग्लादेश के खाते में 65 अंक हैं और वो टीम 9वें स्थान पर है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल भी लगभग ऐसी ही है, क्योंकि वहां भी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टॉप पर हैं और दोनों WTC FINAL में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच जून 2025 में लॉर्ड्स में दोनों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...