Skip to main content

ताजा खबर

BGT सीरीज में आउट ऑफ फाॅर्म चले रहे विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

(Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अपनी ख्याति के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं। पहले टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने जरूर अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद लगातार तीन टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन देखने को मिला। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। पर्थ टेस्ट मैच में अगर कोहली के शतक को छोड़ दें, तो उनका आंकड़ें निराशाजनक हैं। इसके अलावा कोहली की मैदान पर खिलाड़ियों के साथ तीखी नोंकझोंक भी होती हुई नजर आई।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली की युवा सैम कोंटास से कंधे की टक्कर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वाक्या के लिए कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया गया। दूसरी ओर, अब कोहली की फाॅर्म और उनके स्वभाव पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का बड़ा बयान सामने आया है।

कोहली को लेकर फिंच ने दिया अजीब बयान

बता दें कि हाल में ही ईएसपीएन अराउंड द विकेट पाॅडकास्ट पर आरोन फिंच ने कहा- विराट ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा दबाव में ही आगे बढ़ते हैं और जब उनकी पीठ दीवार से सटी होती है, तब भी वह सफल होते हैं। ऐसा महसूस होता है जैसे इस स्तर पर, वह अपनी पीठ को दीवार से सटाने की कोशिश कर रहे हैं।

वह विरोधी बनने की कोशिश कर रहा है, वह लगभग झगड़ा मोल लेने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि जब उसे लगता है कि कोई उसकी ओर आ रहा है, तो वह खेलता है। इस समय वह अपना स्किल सभी को दिखाता है।

फिंच ने आगे कहा- ऐसा महसूस होता है जैसे वह अन्य लोगों को ऐसा महसूस कराने के लिए दबाव डाल रहा है और हमने अभी तक इस सीरीज में उसका सर्वश्रेष्ठ नहीं देखा है। मेलबर्न में पहली पारी में वह खूबसूरत लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह आउट नहीं होंगे, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी गेंदबाजी की है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...