Skip to main content

ताजा खबर

BGT सीरीज में अश्विन बनाएंगे ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकाॅर्ड, बनेंगे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के नजरिए से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran ashwin) एक खास और ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। अगर अश्विन ने इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया, तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं।

इस खास रिकाॅर्ड को नाम कर सकते हैं Ravichandran Ashwin

बता दें कि हाल में ही अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। अश्विन के इस समय 194 विकेट हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लियोन (187) को पीछे किया था। अगर अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी सीरीज में 6 और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं, जिसने WTC में 200 टेस्ट विकेट लेने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है।

देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में अश्विन इस कीर्तिमान को कब और कितनी जल्दी हासिल कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे। रोहित की जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं।

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप 5 गेंदबाज

आर अश्विन (भारत) – 194 विकेट

नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 187 विकेट

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – 175 विकेट

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 147 विकेट

स्टुअर्ड ब्राॅड (इंग्लैंड) – 134 विकेट

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...