
Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की।
तो वहीं इस मैच में टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य कोई गेंदबाज ज्यादा प्रभावी गेंदबाजी नहीं कर पाया। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली।
दूसरी ओर, इस सीरीज के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एंडी राॅबर्ट्स (Andy Roberts) का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व रफ्तार का सौदागर चाहता है कि अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी, बीजीटी सीरीज के बचे हुए मैचों में खेलें।
Andy Roberts ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए एंडी राॅबर्ट्स ने कहा- मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। हो सकता है कि उन्हें उतने विकेट न मिले हों जितने कि जसप्रीत बुमराह को मिलते हैं, लेकिन वह गेंदबाजी का एक फुल पैकेज हैं।
शमी गेंद को स्विंग कराते हैं, सीम करते हैं और कंट्रोल के साथ एक ही जगह पर लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं। शमी को बीजीटी सीरीज के बाकी मैच खेलने चाहिए, मोहम्मद सिराज कहीं से भी शमी के आसपास नहीं हैं।
दूसरी ओर, शमी के आंकड़े कंगारू टीम के खिलाफ भी कमाल के हैं। शमी ने अभी तक खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैच खेले हैं। इस दौरान गेंदबाज ने 32.09 की औसत से 44 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में वह अगर BGT सीरीज के बचे हुए मैच खेलते हैं, तो यह टीम इंडिया के नजरिए से महत्वपूर्ण हो सकता है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

