Skip to main content

ताजा खबर

BGT शुरू होने से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया भारत को स्लेज…

Basit Ali (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नवंबर से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित, बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) ने बड़ा बयान दिया है।

बासित का कहना है कि आईपीएल के चलते पांच मैचों की सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत के साथ मौखिक लड़ाई से परहेज कर सकते हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया घर पर विरोधी टीम के खिलाफ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए स्लेज का सहारा लेती है, जो उनके लिए किसी भी सीरीज को जीतने के लिए एक प्रमुख हथियार माना जाता है।

बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से बासित अली ने कहा- ऑस्ट्रेलिया की ओर से ज्यादा छींटाकशी नहीं होगी, क्योंकि वे अब आईपीएल में भी खेलते हैं। जब वे भारत आये तो क्या भारतीयों ने कोई छींटाकशी की? अब माहौल थोड़ा बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया भारत को स्लेज नहीं करेगा।

गौरतलब है कि इस सीरीज के पहले मैच में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे। रोहित की जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं। इस बात को लेकर बासित ने कहा- जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली उन्हें कुछ सलाह देंगे, मैंने इंग्लैंड के खिलाफ उनकी कप्तानी देखी, वह इतनी प्रभावशाली नहीं थी।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...