Skip to main content

ताजा खबर

BGT: “वे अब घर से बाहर एक बेहतर टीम है…”, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान

Team India & Ricky Ponting (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर भारत ने शानदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत की। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी अटैक के सामने स्ट्रगल करना पड़ा था, टीम महज 150 के स्कोर पर सिमट गई थी।

टीम ने फिर दूसरी पारी में जोरदार वापसी की और यशस्वी जायसवाल (161), विराट कोहली (100*) और केएल राहुल (77) की शानदार बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया। जसप्रीत बुमराह, सिराज और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के चलते मेजबान टीम 238 पर ऑलआउट हो गई।

पर्थ टेस्ट में भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने जमकर टीम की तारीफ की और यशस्वी जायसवाल को भारत में एक बड़ा टैलेंट बताया। यशस्वी पहली पारी में डक पर आउट हो गए थे, लेकिन फिर दूसरी पारी में भरपाई करते हए शानदार शतक ठोका। पोंटिंग ने यह भी कहा कि टीम इंडिया घर की तुलना में विदेशों में बेहतर प्रदर्शन करती है।

पर्थ टेस्ट में भारत की जीत के बाद रिकी पोंटिंग ने कही यह बात

रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

वह (यशस्वी जायसवाल) अपना पहला मैच नहीं खेल रहे हैं, इसलिए जाहिर है कि उनके बारे में कुछ चर्चा हो रही है, और वह निश्चित रूप से बहुत स्किलफुल हैं। मुझे लगता है कि हमने इस हफ्ते दूसरी पारी में यह देखा। वह भारत में एक बहुत बड़ा टैलेंट हैं, और वह उनके लिए बहुत क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। पहली पारी में उन्हें सस्ते में आउट करना अच्छा था, लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से दूसरी पारी में अपनी भरपाई की। इसलिए, आपको उन्हें श्रेय देना होगा।

पोटिंग ने आगे कहा,

मुझे नहीं लगता था कि वे पहला टेस्ट जीत पाएंगे, भारत, पर्थ में जाकर, ऐसी परिस्थितियों में जो उनके लिए इतनी विदेशी हैं। लेकिन मैंने टेस्ट मैच से पहले यह भी कहा कि मुझे लगता है कि भारत अब घर से बाहर एक बेहतर टीम है, जितना कि वे घर पर हैं। मुझे लगता है कि वे अब विदेशी विकेटों और परिस्थितियों में अपने देश की तुलना में बेहतर खेलते हैं। और पिछले हफ्ते पर्थ में यह बात साबित हो गई है।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...