
Rahul Dravid & Shubman Gill (Photo Source: X)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाने वाला है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करने वाले हैं। पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या रहेगी? इसे जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। इस सीरीज को लेकर फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी दबाव है, क्योंकि टीम को पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
इस बीच, पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि अगर भारत के टॉप-4 में से दो बल्लेबाज रन बनाते हैं तो टीम के पास जीत का बड़ा मौका होगा। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शुभमन गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वह नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।
शुभमन गिल एक बढ़िया खिलाड़ी है- राहुल द्रविड़
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT 2020-21 में ओपनर के तौर पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। गिल ने डेब्यू सीरीज में तीन मैचों में दो अर्धशतकीय पारियां खेली थी। उन्होंने गाबा टेस्ट में 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसने भारत के ऐतिहासिक रन चेज (328) में बड़ी भूमिका निभाई थी। भारत ने उस सीरीज को 2-1 से जीता था
शुभमन गिल पिछले साल से भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वह स्ट्रगल करते हुए नजर आए, लेकिन 25 पारियों में उनका औसत 42 का है। राहुल द्रविड़ ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा,
उनके पास शुभमन गिल हैं, जो एक शानदार खिलाड़ी हैं। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में उन्हें कुछ बेहतरीन सफलताएं मिली थीं। हर कोई ऋषभ के 80 [89] के बारे में बात करता है और यह सही भी है, लेकिन मुझे लगता है कि शुभमन ने उस पांचवीं सुबह खेल को सेट करने के लिए 91 रन बनाए। वह एक बढ़िया खिलाड़ी है, वह एक बढ़िया बच्चा है, और वह सीख रहा है। वह मुझसे और पुजारा से थोड़ा अलग तरीके से बल्लेबाजी करता है, लेकिन फिर भी वह बहुत, बहुत अच्छा खिलाड़ी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले WACA ग्राउंड में प्रैक्टिस के दौरान गिल को अंगूठे में चोट लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है और वह पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल प्लेइंग 11 में गिल की जगह ले सकते हैं।
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि
PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

