
KL Rahul And Suniel Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul के लिए हमेशा से ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी ज्यादा खास होता है, इस देश से राहुल का काफी करीब का कनेक्शन है। जहां साल 2014 में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था, ऐसे में उनको यहां खेलना रास आता है। इस बीच राहुल ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है और इस रील पर उनके ससुर साहब का कमेंट आया है।
कुछ दिनों पहले KL Rahul और अथिया शेट्टी ने दी थी गुड न्यूज
वहीं कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul और उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने बड़ा ऐलान किया था, जहां ये ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया था जो उनके निजी जीवन से जुड़ा था। एक पोस्ट के जरिए केएल और अथिया ने बताया था कि, अगले साल यानी की 2025 में वो दोनों माता-पिता बन जाएंगे और दोनों का ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हुआ था।
KL Rahul की रील पर किया गया ससुर साहब का कमेंट हुआ वायरल
*इस बार KL Rahul ने अपने बल्लेबाजी अभ्यास की रील वीडियो की शेयर।
*जिसमें ये खिलाड़ी नेट्स में BGT के पहले टेस्ट की तैयारी करते हुए नजर आया।
*वहीं राहुल की इस रील पर उनके ससुर साहब Suniel Shetty ने भी किया कमेंट।
*राहुल के ससुर Suniel Shetty ने रील पर कमेंट कर बनाया है दिल वाला इमोजी।
KL Rahul की इस रील पर कमेंट किया है Suniel Shetty ने
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
साथी खिलाड़ियों के साथ Chill करते हुए केएल का वीडियो
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की केएल राहुल को लेकर
24 और 25 तारीख को IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा, उससे पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बल्लेबाज KL Rahul की नई IPL टीम को लेकर एक बयान दिया है। गावस्कर के मुताबिक मेगा ऑक्शन में CSK और RCB टीम केएल को खरीदने का प्रयास करेगी, वहीं सुनील गावस्कर के मुताबिक शायद SRH टीम भी राहुल पर बोली लगा सकती है। आगे उन्होंने कहा कि बेंगलुरु केएल का HomeTown है, तो वो शायद RCB से खेलना पसंद करेंगे अगले साल।
विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज
11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

