
टीम इंडिया को अब जनवरी के अंत में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आने वाले दिनों में टीम इंडिया का शेड्यूल क्या है और टीम को कब और कहां मैच खेलने हैं।
जनवरी के अंत में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी, इस टूर पर इंग्लैंड की टीम 5 टी-20 मैच की सीरीज के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इंग्लैंड के भारत दौरे का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है, वहीं उस दौरे का आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज 5 मैच की टी-20 के साथ होगा और सीरीज का अंत तीन मैच की वनडे सीरीज के साथ होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल-
पहला टी20 मैच: 22 जनवरी, 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन)
दूसरा टी20 मैच: 25 जनवरी, 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
तीसरा टी20 मैच: 28 जनवरी, 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टी20 मैच: 31 जनवरी, 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
पांचवां टी20 मैच: 2 फरवरी, 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
(नोट: सभी टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे)
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज शेड्यूल-
पहला वनडे: 6 फरवरी, 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 9 फरवरी, 2025, कटक (बाराबती स्टेडियम)
तीसरा वनडे: 12 फरवरी, 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
(नोट: सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे)
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

