Skip to main content

ताजा खबर

BGT: “उस पर जुर्माना ठोकना चाहिए…”, सिराज की इस हरकत पर भड़के माइकल क्लार्क

BGT उस पर जुर्माना ठोकना चाहिए सिराज की इस हरकत पर भड़के माइकल क्लार्क

Siraj and Travis Head (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आईसीसी से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर जुर्माना ठोकने को कहा है। लेकिन आपको बता दें, क्लार्क के ऐसा बोलने के पीछे का कारण ट्रैविस हेड के साथ सिराज की हुई जुबानी लड़ाई नहीं है।

इस कारण सिराज पर भड़के माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने एडिलेड टेस्ट के दौरान सिराज के जश्न मनाने के तरीके पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, भारतीय तेज गेंदबाज अंपायरों का अपमान करते रहते हैं और वह LBW के फैसले की अपील करने की भी जहमत नहीं उठाते।

एडिलेड टेस्ट के दौरान, सिराज को यकीन था कि मार्नस लाबुशेन LBW आउट हो गए हैं और इसलिए उन्होंने पीछे मुड़कर अपील करने नहीं की। हालांकि, रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद अंदर की तरफ लगी थी और यहां तक ​​कि रोहित शर्मा ने भी रिव्यू नहीं लिया, जब ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया।

माइकल क्लार्क ने Sky Sports Radio Big Sports Breakfast पर बात करते हुए कहा,

“सिराज पर लगातार LBW की अपील करने और अंपायर से न पूछने के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए। वह बल्लेबाज के पैड पर गेंद मारता है और ऐसे भागता है जैसे कि वह आउट हो। मुझे आश्चर्य है कि आईसीसी ने उस पर जुर्माना नहीं लगाया क्योंकि मुझे याद है कि जब मैं खेल रहा था, तो हर बार जुर्माना लगता था। मैं सिराज से ज्यादा चिंतित हूं, न कि उससे और ट्रैविस हेड से। आप जो चाहें उसके लिए अपील कर सकते हैं, लेकिन आपको पीछे मुड़कर अंपायर से पूछना होगा।”

मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 19.77 के औसत से दो मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़े:- पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित की एंट्री, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...