Skip to main content

ताजा खबर

Best Catches in Cricket History: मिचेल सेंटनर ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच- देखें वीडियो

Best Catches in Cricket History: मिचेल सेंटनर ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच- देखें वीडियो

Mitchell Santner Catch (Source X)

Mitchell Santner Catch: कैच से मैच जीता जाता है, ऐसा क्रिकेट में कहा जाता है। एक कैच आपको मैच जिता सकता है लेकिन अगर कैच छूट जाता है तो बड़े-बड़े मैच हाथ से निकल जाते हैं। जैसे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की बात कर लीजिए, अगर सूर्यकुमार यादव से वो कैच छूट जाता तो शायद आज टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियनशिप की वह ट्रॉफी नहीं उठा पाती और करोड़ों दिल टूट जाते।

लेकिन सूर्यकुमार यादव ने जो कैच पकड़ा वो निर्णायक था। उस कैच की बदौलत भारतीय टीम ने अपने हाथ से फिसला हुआ मैच जीत लिया था। इसी तरह एक घटना ऐसी ही घटी है जिसके बारे में हम आर्टिकल में बात करेंगे। इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सेंटनर ने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

मिचेल सेंटनर के कैच का यह वीडियो देखें 

द हंड्रेड लीग प्रतियोगिता में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और लंदन स्पिरिट का आमना-सामना हुआ। इस मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

माइकल पेपर और कीटन जेनिंग्स की जोड़ी लंदन स्पिरिट की पारी की शुरुआत करने के लिए पहले बल्लेबाजी करने आए थे। मैच की 11वीं गेंद पर माइकल पेपर ने मिड ऑन की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. उस वक्त मिचेल सेंटनर मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे.

जैसे ही बल्लेबाज ने शॉट मारा गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई। उस वक्त मिचेल सेंटनर पीछे की तरफ दौड़ रहे थे। सामने की ओर दौड़कर कैच पकड़ना उतना मुश्किल नहीं है। लेकिन पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ना बहुत मुश्किल होता है, पर मिचेल सेंटनर ने पीछे की ओर डाइव लगाकर बेहद ही शानदार कैच लपका।

इस मैच की बात करें तो इस मैच में बारिश का साया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट टीम ने 100 गेंदों में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की शुरुआत दमदार रही। लेकिन शानदार शुरुआत के बाद बारिश आ गई। जब मैच रोका गया तब नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स DRS नियम के अनुसार आगे थे। इसलिए इस टीम को विजेता घोषित किया गया।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...