Skip to main content

ताजा खबर

BCCI Prize Money: 1983, 2007, 2011 और 2024 वर्ल्ड कप विनर्स को कितनी प्राइज मनी मिली थी?

BCCI Prize Money 1983 2007 2011 और 2024 वर्ल्ड कप विनर्स को कितनी प्राइज मनी मिली थी
BCCI announce INR 125 Crores prize money for Team IndiaBCCI Prize Money For World Cup Winners: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता। 2013 के बाद पहली बार भारतीय टीम विश्व कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। इसलिए, बीसीसीआई ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। यह बीसीसीआई द्वारा किसी भी टीम को दी गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है।

इससे पहले भारतीय टीम ने 1983, 2007 और 2011 में विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस समय विश्वकप विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप कितने रूपये मिले थे? आइए जानें

1983 विश्व कप

कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। 1983 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। जब भारतीय टीम ने विश्व कप जीता तो बीसीसीआई के पास इन खिलाड़ियों को भुगतान करने के लिए पैसे नहीं थे। उस वक्त लता मंगेशकर ने चैरिटी शो करके खिलाड़ियों के लिए पैसे इकट्ठा किए थे। उस समय इन खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

2007 टी-20 वर्ल्ड कप

एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप जीता था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई थी। विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को एक करोड़ रुपये दिए गए थे।

2011 वनडे वर्ल्ड कप

1983 के बाद 2011 में भारतीय टीम ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इस बार वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में जीता गया। धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विजयी छक्का लगाकर भारतीय टीम को विश्व कप जिताया था। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए 39 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी।  इस बीच हर खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए गए।

2024 टी-20 वर्ल्ड कप

BCCI Prize Money For World Cup Winners: अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...