Skip to main content

ताजा खबर

BCCI announces revised schedule: BCCI ने बदला 3 मैच का शेड्यूल, अब इस नए स्टेडियम में भी होगा मैच

BCCI announces revised schedule: BCCI ने बदला 3 मैच का शेड्यूल, अब इस नए स्टेडियम में भी होगा मैच

India Test Team (Image Credit- Twitter X)

13 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार 13 अगस्त 2024 को टीम इंडिया (सीनियर मेंस) के आगामी घरेलू सत्र 2024-25 के लिए अपडेटेड शेड्यूल की घोषणा की। BCCI को टीम इंडिया के 3 मैचों का शेड्यूल बदलना पड़ा है। ग्वालियर को 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी मिली है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच, जो शुरू में 6 अक्टूबर 2024 को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होना था, अब ग्वालियर में आयोजित होगा।

हालांकि, यह वो स्टेडियम नहीं है, जहां सचिन तेंदुलकर ने मेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। सचिन तेंदुलकर ने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में ODI क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था, जबकि ये नया स्टेडियम है, जिसका नाम श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम है।

दरअसल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ड्रेसिंग रूम में किए जा रहे अपग्रेड और नवीनीकरण कार्य के कारण इस मैच को ग्वालियर शिफ्ट किया गया है। हालांकि, मैच अभी भी 6 अक्तूबर को ही खेला जाएगा।

BCCI announces revised schedule: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के वेन्यू में हुआ बदलाव

इसके अलावा बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टी-20 मैचों के आयोजन स्थलों की अदला-बदली की भी घोषणा की। चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की मेजबानी करने वाला था, लेकिन अब ये स्टेडियम दूसरे मैच की मेजबानी करेगा, जबकि कोलकाता को पहले टी20 मैच की मेजबानी सौंपी गई है। कोलकाता में दूसरा टी20 मैच खेला जाना था, लेकिन दूसरा मैच अब चेन्नई में होगा।

पहला टी-20 मैच 22 जनवरी 2025 को खेला जाएगा और दूसरा टी-20 मैच 25 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। मैचों की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि कोलकाता पुलिस द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से उनकी पूर्व गणतंत्र दिवस प्रतिबद्धताओं और दायित्वों के संबंध में अनुरोध किए जाने के बाद स्थल परिवर्तन आवश्यक हो गया था। यही कारण है कि पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी...

जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय...

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच...

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...