
Jay Shah And Suryakumar Yadav (Pic Source-X)
आज यानी 14 सितंबर को भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।
हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव को उनके जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने खास तरीके से शुभकामनाएं दी।
जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव के लिए लिखा कि, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हमारे टी20 टीम के कप्तान और बल्ले से Mr. 360। मैं यही चाहता हूं कि मेन इन ब्लू टीम को लीड करें और उन्हें टी20 प्रारूप में कई जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं हैं।’
Happy Birthday to our T20I skipper and Mr. 360 with the bat, @surya_14kumar! I’m excited to see you lead the Men in Blue to many victories in the shortest format. Best wishes for the year ahead! pic.twitter.com/i7onMG8Ttt
— Jay Shah (@JayShah) September 14, 2024
सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं
बता दें कि भारत को अब बांग्लादेश के खिलाफ टीम मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। उससे पहले इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। बांग्लादेश के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव को ही भारतीय टीम के कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।
सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 टी20 में 168.65 के स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। यही नहीं सूर्यकुमार यादव को 2022 और 2023 का आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवार्ड मिला है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भी सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं सूर्यकुमार यादव ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डेविड मिलर का अंतिम ओवर में अविश्वसनीय कैच पकड़ भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
IPL 2026: सुनील नरेन के सामने जूझते रहे संजू सैमसन, CSK vs KKR मैच में होगी नजर
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला बड़ा बूस्ट, ब्रेक के बाद टीम से जुड़ने के लिए तैयार Will Jacks
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया
CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

