Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने दिया गौतम गंभीर को झटका, फील्डिंग कोच के लिए बोर्ड ने ठुकराया जोंटी रोड्स का नाम

BCCI ने दिया गौतम गंभीर को झटका फील्डिंग कोच के लिए बोर्ड ने ठुकराया जोंटी रोड्स का नाम

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में गौतम गंभीर को सीनियर मेंस टीम का हेड कोच नियुक्त किया। गंभीर अगले 5 साल तक भारतीय टीम के साथ हेड कोच के रूप में कार्य करेंगे। हेड कोच के नियुक्ति के बाद से ही अब सबका ध्यान इस पर है कि अब सपोर्ट स्टाफ में कौन से लोग काम करेंगे। गंभीर के साथ अगले 5 सालों तक बैटिंग, फील्डिंग से लेकर बॉलिंग कोच कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है।

राहुल द्रविड़ के साथ भारतीय बैटिंग कोच विक्रम राठौर, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल भी टी-20 वर्ल्ड कप के साथ समाप्त हो गया। ऐसे में टीम इंडिया को नए सपोर्ट स्टाफ की तलाश है। वैसे तो बीसीसीआई मुख्य कोच को अपना खुद का सहयोगी स्टाफ चुनने की आजादी देता है, गंभीर के साथ भी सब कुछ वैसा ही होगा।

लेकिन हाल ही में सामने आए एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने पूर्व भारतीय ओपनर की बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच के रूप में पहली पसंद को ठुकरा दिया है। गंभीर ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को गेंदबाजी कोच बनाने में रुचि दिखाई थी, लेकिन बोर्ड उनके लिए बहुत उत्सुक नहीं है। बोर्ड जहीर खान को गेंदबाजी कोच के रूप में देख रहा है।

गौतम गंभीर की पसंद जॉन्टी रोड्स को BCCI ने ठुकराया

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अब बोर्ड ने फील्डिंग कोच के रूप में गंभीर की पसंद जॉन्टी रोड्स को भी ठुकरा दिया है। रोड्स की साख पर कोई संदेह नहीं है। उनकी गिनती आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में की जाती है। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज आईपीएल में विभिन्न टीमों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में गंभीर के साथ काम किया है।

लेकिन बीसीसीआई सपोर्ट स्टाफ में किसी विदेशी को नियुक्त नहीं करना चाहता है। पिछले सात सालों से भारत पूरी तरह से देशी सपोर्ट स्टाफ के साथ काम कर रहा है और बोर्ड इसमें बदलाव नहीं करना चाहता है। सूत्रों ने बताया कि रोड्स के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन बोर्ड ने भारतीय सपोर्ट स्टाफ को ही रखने का फैसला किया है। ऐसे में टी दिलीप के लिए फिर से दरवाजे खुल गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम के साथ सराहनीय काम किया।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...