Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने तोड़ा अपना ही बनाया हुआ नियम, खिलाड़ियों को फिर से दी इस मामले में छूट

BCCI ने तोड़ा अपना ही बनाया हुआ नियम खिलाड़ियों को फिर से दी इस मामले में छूट

India (Photo Source: BCCI)

पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल (19 फरवरी) होने वाला है। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। मगर इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से टीम इंडिया के प्लेयर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक खुशखबरी दी है। भारतीय बोर्ड ने प्लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान अपनी फैमिली को साथ रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए भी एक शर्त रखी है। इस फैसले के साथ ही बीसीसीआई का फैमिली नियम टूट गया है, जो कुछ दिन पहले ही बनाया गया था। BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को पैरेंट्स या पत्नी को साथ रखने की अनुमति दी है. हालांकि बीसीसीआई ने यह परमिशन सिर्फ एक ही मैच के लिए दी है। हालांकि फोकस टीम बॉन्डिंग के साथ ही ये भी सुनिश्चित करने पर रहेगा कि खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के साथ रहें।

प्‍लेयर्स को टूर्नामेंट के दौरान किसी एक मैच के लिए परिवार को साथ रखने के लिए बोर्ड से पहले अनुमति लेनी होगी। खिलाड़ियों को अपनी पसंद के मैच के बारे में बोर्ड को सूचित करना होगा कि वह किस मैच में परिवार को साथ में रखना चाहता है और उसके अनुसार खिलाड़ी को अनुमति दी जाएगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद BCCI ने बनाए थे नए नियम

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग के बाद कुछ सख्त नियम बनाए थे. इसमें विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेटर्स का अपने परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय को कम कर दिया था।नए न‍ियमों के तहत अगर कोई टूर्नामेंट 45 या उससे ज्यादा दिनों का है तो परिवार को खिलाड़ियों के साथ सिर्फ 14 दिन रहने की इजाजत होगी, और अगर टूर इससे कम दिनों का है तो यह 7 दिन हो सकता है. वहीं नए न‍ियमों के तहत पूरे टूर्नामेंट के दौरान पत्नियां खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकतीं हैं. परिवार सिर्फ 2 सप्ताह तक साथ रह सकता है।

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...