Skip to main content

ताजा खबर

BCCI ने इस नियम में किया बदलाव तो अंडर-19 खिलाड़ियों की हुई मौज, खेल पाएंगे 1 साल ज्यादा क्रिकेट

BCCI ने इस नियम में किया बदलाव तो अंडर-19 खिलाड़ियों की हुई मौज खेल पाएंगे 1 साल ज्यादा क्रिकेट

BCCI (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल में अपने एक नियम में बदलाव किया है। तो वहीं बीसीसीआई के इस नियम में बदलाव के बाद अंडर- 19 क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि बीसीसीआई का यह नियम TW3 टेस्ट से संबंधित है। यह टेस्ट ज्यादा कुछ नहीं बस किसी व्यक्ति की वास्तविक उम्र की पुष्टि करने के लिए कंकाल की उम्र/हड्डी की उम्र का पता लगाने के लिए एक टान्नर व्हाइटहाउस 3 क्लिनिकल प्रक्रिया से संबंधित है। यह प्रक्रिया अधिकतर अंडर- 16 क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ की जाती है, जिससे कि उनकी वास्तविक उम्र का पता लगाया जा सके।

तो वहीं अब बीसीसीआई ने इस नियम में बदलाव कर दिया है, जिससे अब अंडर- 19 क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी एक साल और अधिक क्रिकेट खेल पाएंगे। गौरतलब है कि बीते समय में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी कि अंडर- 19 खिलाड़ी अपनी असल उम्र को छिपाते हैं।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बीसीसीआई के इस नियम को लेकर एक नोटिस में क्रिकबज के हवाले से कहा गया- जो खिलाड़ी अंडर-19 स्तर पर TW3 टेस्ट में असफल हो गए हैं, लेकिन जन्म के दो साल के भीतर जन्म पंजीकृत है, उन्हें अंडर-19 टूर्नामेंट में दो साल की भागीदारी की अनुमति दी जाएगी। ऐसे खिलाड़ियों को अब अधिकतम तीन साल के लिए अंडर- 19 क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति होगी।

इसके अलावा बीसीसीआई ने जन्मप्रमाण पत्र को लेकर भी एक बदलाव किया है, जिसमें कई खिलाड़ियों को कहना था कि उनके जन्म के दो साल बाद जन्मप्रमाण जारी हुआ। इसके लेकर नियम में हुए बदलाव पर इस नोटिस में कहा गया- जिन खिलाड़ियों ने अंडर-16 स्तर पर TW3 टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन जन्म दो साल से ऊपर पंजीकृत है, तो ऐसे खिलाड़ियों को दो साल की अंडर-19 क्रिकेट भागीदारी की अनुमति दी जाएगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के वंडर बाॅय व 15 वर्षीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन, आगामी...

जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय...

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच...

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...