
Tanush Kotian (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज के द गाबा, ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद, अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
अनुभवी स्पिनर के इस फैसले के बाद, टीम इंडिया को अब ये दो मैच अश्विन के बिना खेलने होंगे। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को रविचंद्रन अश्विन का रिप्लेसमेंट मिल गया है। बचे हुए दो मैचों के लिए BCCI ने भारतीय दल में मुंबई के ऑलराउंडर तनुष कोटियन (Tanush Kotian) को शामिल करने का फैसला किया है।
बहुत ही जल्द टीम से जुड़ेगा ये खिलाड़ी
बता दें कि हाल के समय में तनुष कोटियन ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए गेंद और बल्ले से बहुमूल्य योगदान दिया है, जिसकी वजह से खिलाड़ी को पहली बार नेशनल टीम से काॅल आया है। हालांकि, अभी तक कोटियन को भारतीय टीम में शामिल करने की जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी है।
लेकिन स्पोर्टस्टार की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटियन को मेलबर्न में भारतीय टीम में शामिल होने के लिए पहला कॉलअप मिला है और वह मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। जब उन्हें नेशनल टीम से काॅल आया, तो वह अहमदाबाद में थे, जहां वे मुंबई के लिए विजय हजारे ट्राॅफी मैच खेल रहे थे।
तो वहीं घरेलू क्रिकेट तनुष के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने हाल में ही मुंबई को 43वीं बार रणजी चैंपियन बनाने में गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया था। रणजी ट्राॅफी के गत सीजन में कोटियन ने 502 रन बनाने के साथ 29 विकेट हासिल किए थे।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवाॅर्ड भी दिया गया था। इसके अलावा खेले गए 33 फर्स्ट क्लास मैचों में कोटियन ने 25.70 की औसत से कुल 101 विकेट हासिल किए हैं।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

