Skip to main content

ताजा खबर

BCB ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का किया ऐलान, यह दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से नहीं ले पाएगा भाग

Mushfiqur Rahim (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 10 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश की ओर से आगामी टेस्ट सीरीज में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

दरअसल मुशफिकुर रहीम इस समय चोटिल है और उनका टेस्ट सीरीज से पहले ठीक होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है और इसी वजह से वो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। यही नहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी टीम में जगह नहीं दी है। शाकिब अल हसन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक है। हालांकि बोर्ड ने उन्हें आगामी सीरीज में आराम देने का फैसला किया है।

बांग्लादेश टीम की कप्तानी नजमुल हसन शांतो करते हुए नजर आएंगे जबकि मेहदी हसन मिराज को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऑफ स्पिनर नईम हसन और बेहतरीन तेज गेंदबाज खालिद अहमद को भी टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाजी लाइनअप में हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और हसन मुराद को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इन सबके अलावा शोरीफुल इस्लाम को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में लिटन दास को शामिल किया गया है जबकि उनका साथ जाकिर अली भी देते हुए नजर आएंगे। बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में भी टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। वेस्टइंडीज की बात की जाए तो टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए यह रही बांग्लादेश स्क्वॉड:

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शदमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, महिदुल इस्लाम, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, मेहदी हसन (उपकप्तान), ताइजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, हसन मुराद।

আরো ताजा खबर

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

बड़ी खबर! ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटाने की तैयारी में ईसीबी

Brendon McCullum and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...