Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: 38 साल के डेविड वाॅर्नर एकदम चीते की तरह फील्डिंग करते हुए आए नजर, शानदार थ्रो से टीम को दिलाया विकेट, देखें वीडियो

BBL 2024-25: 38 साल के डेविड वाॅर्नर एकदम चीते की तरह फील्डिंग करते हुए आए नजर, शानदार थ्रो से टीम को दिलाया विकेट, देखें वीडियो

Sydney Sixers vs Sydney Thunder (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) जारी बिग बैश लीग 2024-25 में शानदार फील्डिंग करते हुए नजर आए हैं। वाॅर्नर द्वारा की गई इस शानदार फील्डिंग की वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में वाॅर्नर को मैदान पर चीते की फुर्ती के साथ फील्ड करते हुए देखा गया, और उन्होंने अपने शानदार स्किल से सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाज जैक एडवर्ड्स को 28 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता भी दिखाया। मैदान पर भागते हुए वाॅर्नर ने तेजी से गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप पर दे मारा, जिससे उनकी टीम को एक बहुमूल्य रन-आउट के रूप में विकेट मिला।

देखें David Warner की यह इंटरनेट पर वायरल वीडियो

सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर मैच का हाल

सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको बताएं, तो डेविड वाॅर्नर की अगुवाई वाली सिडनी थंडर को मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 163 रन बनाए।

टीम के लिए कैमरन बेनक्राॅफ्ट ने 52 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली, तो ओलीवर डेविस ने 47 रन बनाए। हालांकि, कप्तान वाॅर्नर सिर्फ 17 रन ही बना पाए। तो वहीं सिडनी सिक्सर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो अकील हुसैन और बेन डुवारिश को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा सीन एबाॅट को 1 सफलता मिली।

इसके बाद जब सिडनी सिक्सर्स सिडनी थंडर से मिले 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को पारी की आखिरी गेंद पर पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

थंडर टीम के लिए विकेटकीपर जोश फिलिप ने 35 रनों की पारी खेली, तो जैक एडवर्ड्स ने 28 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा जाॅर्डन सिल्क 36* और बेन डुवारिश 20* रन बनाकर नाबाद रहे। सिक्सर्स के लिए गेंदबाजी में लाॅकी फर्ग्यूसन ने 2 और डेनियल सैम ने 1 विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...