Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: अगर फाफ बिक सकता है, तो डेविड वाॅर्नर क्यों नहीं: आकाश चोपड़ा 

David Warner and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। हालांकि, इस बार उन्होंने सुर्खियां आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने की वजह से बटोरीं।

दूसरी ओर, अब डेविड वाॅर्नर के आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि वाॅर्नर आईपीएल में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

खेले गए 184 मैचों में वाॅर्नर ने 6565 रन बनाए हैं। वह विदेशी बल्लेबाज के तौर पर टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वाॅर्नर लगातार 7 सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की है।

दूसरी ओर, इस तरह के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के बावजूद, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ वाॅर्नर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पिछले सीजन वाॅर्नर आठ पारियों में 21.00 की औसत से सिर्फ 168 रन ही बना सके थे। हालांकि, चोपड़ा का मानना ​​है कि केवल इस प्रदर्शन से उनके नीलामी में अनसोल्ड रहे जाने को, उचित नहीं ठहराया जा सकता।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि डेविड वाॅर्नर के आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- कुछ लोग बिके नहीं और कुछ के बयान थे कि वो डेविड वॉर्नर को नहीं लेंगे। आपको डेविड वॉर्नर 2 करोड़ रुपये में मिल रहे थे।

वह आईपीएल के GOAT हैं, उसका आधार कार्ड पहले से बना हुआ है। वह साउथ इंडियन गानों पर नाचता है, और भारत से बहुत प्यार करता है, लेकिन उसे किसी ने नहीं खरीदा। यह क्रिकेट के कारण नहीं हो सकता। फाफ डु प्लेसिस बिके, अगर फाफ बिक सकता है, तो डेविड वार्नर क्यों नहीं?

चोपड़ा ने आगे कहा- वहां दो ऑस्ट्रेलियाई कोच रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर भी बैठे थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं खरीदा। मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन सामान्य ज्ञान कहता है कि आप केवल गैर-क्रिकेटिंग कारणों से डेविड वाॅर्नर को नहीं लेंगे।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: किन खिलाड़ियों ने अपने दम पर पलटा मैच? देखें टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन

Top 3 best individual performances in the Women’s T20 WC 2026 (image via getty) 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप लॉर्ड्स में खत्म हो चूका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर करने पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले ‘उनके साथ हमेशा गलत होता है’

Sanju Samson Gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर...

“सूर्यवंशी और अभिषेक नहीं हो सकते भारत के लॉन्ग टर्म ओपनर” – मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को चेताया

Mohammad Kaif Calls for Sanju Samson’s Return to the Playing XI (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में भारत की हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ...

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...