Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SL: बांग्लादेशी टीम की बवाल फील्डिंग, चौका रोकने के लिए गेंद के पीछे भागे 5 खिलाड़ी, देखें वीडियो

Bangladesh Team (Photo Source: Fancode/X)

BAN vs SL: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चटोग्राम में खेल रही है। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 531 रन बनाए, वहीं बांग्लादेश टीम पहली पारी में 178 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तीसरे दिन के बाद श्रीलंकाई टीम 455 रनों से आगे चल रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने फील्डिंग में अपना शानदार एफर्ट दिखाया है। टीम के लिए चौका रोकने के लिए 5 खिलाड़ी गेंद के पीछे दौड़ पड़े।

BAN vs SL: 5 फील्डर गेंद के पीछे भाग पड़े

श्रीलंका की दूसरी पारी का 21वां ओवर हसन महमुद डाल रहे थे, जिन्होंने दूसरी गेंद एक लेंथ गेंद डाली थी। प्रभात जयसूर्या ने square leg की तरफ खेला। जिसके बाद पॉइंट पर तैनात एक फील्डर और स्लिप पर तैनात 4 फील्डर चौका बचाने के लिए गेंद के पीछे दौड़ पड़े। लेकिन श्रीलंकाई टीम 2 रन ले पाने में कामयाब रही।

यहां देखें वो वीडियो-

R̶e̶a̶l̶ ̶l̶i̶f̶e̶ ̶i̶n̶c̶i̶d̶e̶n̶t̶ ̶i̶n̶s̶p̶i̶r̶i̶n̶g̶ ̶a̶ ̶m̶o̶v̶i̶e̶

Movie inspiring a real-life incident 🎥
.
.#BANvSL #FanCode pic.twitter.com/1USI5EH9cV

— FanCode (@FanCode) April 1, 2024

पहली पारी में सिर्फ जाकिर हसन का चला था बल्ला

BAN vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बांग्लादेशी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। जाकिर हसन ने 104 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। जिसके चलते ही टीम 178 के स्कोर पर पहुंच पाई थी। दूसरी पारी में डेब्यूडेंट हसन महमुद बांग्लादेश के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

दूसरी पारी में हसन महमुद ने निशन मदुशंका (34), दिमुथ करूणारत्ने (4), धनंजय डी सिल्वा (1) और दिनेश चांदीमल (9) को आउट किया है। श्रीलंका ने तीसरे दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने के लिए दूसरी पारी में बल्ले से शानदार खेल दिखाना होगा।

 

আরো ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X)Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें...

Womens Asia Cup: रिकॉर्ड जीत के साथ भारत पहुंचा फाइनल में, पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा

INDW beat BANWमहिला एशिया कप 2024 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश द्वारा दिए गए 81 रनों के लक्ष्य...