Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को उसी के घर पर 7 विकेट से रौंदा, 10 साल बाद एशिया में जीता टेस्ट मैच

BAN vs SA साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को उसी के घर पर 7 विकेट से रौंदा 10 साल बाद एशिया में जीता टेस्ट मैच

South Africa (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21-24 अक्टूबर तक शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ एडेन मार्करम एंड कंपनी ने इतिहास भी रच दिया है। टीम ने 10 साल बाद एशिया में कोई टेस्ट मैच जीता है, उन्हें एशिया में पिछले 9 मैचों में हार मिली थी।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने 16 साल बाद बांग्लादेश की सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने 2008 में बांग्लादेश को उनके घर पर मात दी थी। आपको यह भी बता दें कि साउथ अफ्रीका ने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। आइए आपको पहले टेस्ट मैच का सारा हाल बताते हैं-

बांग्लादेश पहली पारी- 106/10 (40.1 ओवर)

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जो गलत साबित हुआ। टीम पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। महमुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों में सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 11 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए, वह सबसे किफायती गेंदबाज रहे। वहीं, वियान मुल्डर, केशव महाराज के नाम 3-3 विकेट और डेन पिएड्ट के नाम एक विकेट शामिल रहे।

साउथ अफ्रीका पहली पारी- 308/10 (88.4 ओवर)

साउथ अफ्रीका को भी पहली पारी में खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 108 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद काइल वेरियने और वियान मुल्डर के बीच सातवें विकेट के लिए 119 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। वियान मुल्डर ने 112 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली।

काइल वेरियने ने 144 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 114 रनों की पारी खेली। वहीं, डेन पिएड्ट ने 32 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 36 ओवर में 122 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। हसन महमूद के नाम तीन विकेट और मेहदी हसन मिराज के नाम दो विकेट शामिल रहे।

बांग्लादेश दूसरी पारी- 307/10 (89.5 ओवर)

दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने अच्छी वापसी की। टीम ने मेहदी हसन मिराज (97) और जाकेर अली (58) की अर्धशतकीय पारियों के बल पर 307 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुए 17.5 ओवरों में 46 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं, केशव महाराज के नाम तीन विकेट शामिल रहे।

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मिला 106 रनों का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका टीम ने 22 ओवरों के अंदर ही 106 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। टोनी डी जोर्जी ने 52 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम (20), ट्रिस्टन स्टब्स (30*) और डेविड बेडिंघम (12) ने जीत में योगदान दिया। तैजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए 11 ओवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए।

बांग्लादेश की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’ जय शाह ने टी20...

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...