Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA: कगिसो रबाडा रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा वकार यूनिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड

BAN vs SA: कगिसो रबाडा रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा वकार यूनिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Kagiso-Rabada. (Photo by PHILL MAGAKOE / AFP) (Photo by Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे कम गेंदों पर 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह दिग्गजों को पछाड़कर सूची में शीर्ष गेंदबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 11817 गेंदों में 300 विकेट लिए और इतिहास रचा दिया। रबाडा ने पहले स्थान पर रहे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 12602 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टॉप चार गेंदबाजों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के दो अन्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन और एलन डोनाल्ड भी हैं। उन दोनों ने क्रमशः 12605 और 13672 गेंदों में 300 विकेट पूरा किया था। रबाडा ने बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड करके टेस्ट में अपना 300वां विकेट लिया। खेले गए मैचों के मामले में वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रबाडा छठे नंबर पर हैं। रबाडा महज छठे ऐसे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर डेल स्टेन हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 439 टेस्ट विकेट लिए हैं।

इसके बाद 421 टेस्ट विकेट के साथ शॉन पोलाक का नाम आता है, फिर 390 विकेट के साथ मखाया एनटिनी का नाम आता है। 330 टेस्ट विकेट दक्षिण अफ्रीका के लिए एलेन डोनाल्ड ने लिए है, वहीं मोर्न मोर्कल ने 309 टेस्ट विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट (गेंदों के आधार पर)

11817 – कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)*

12602 – वकार यूनिस (पाकिस्तान)

12605 – डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)

13672 – एलन डोनाल्ड (दक्षिण अफ्रीका)

29 वर्षीय रबाडा वर्तमान में ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे हैं। वह 300 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले छठे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज और इस लिस्ट में तीसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। उनका 39.3 का स्ट्राइक रेट उन 38 गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है, जिन्होंने अब तक टेस्ट में 300 विकेट लिया है, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन 42.3 के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट

439 – डेल स्टेन (93 मैच)

421 – शॉन पोलक (108 मैच)

390 – मखाया एंटिनी (101 मैच)

330 – एलन डोनाल्ड (72 मैच)

309 – मोर्ने मोर्कल (86 मैच)

300 – कगिसो रबाडा (65* मैच)

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...