Skip to main content

ताजा खबर

Axar Patel का Catch Video इंटरनेट पर लगा रहा आग, सुपरमैन जैसी छलांग देखकर सब हुए हैरान

Axar Patel का Catch Video इंटरनेट पर लगा रहा आग सुपरमैन जैसी छलांग देखकर सब हुए हैरान

Axar Patel (Pic Source X)

Axar Patel Catch Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुकाबला खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। भारत ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। अर्शदीप सिंह ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना सके। उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिचेल मार्श उतरे और उनका साथ देने के लिए क्रीज पर ट्रेविस हेड मौजूद थे।

दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू किए। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना दिए। कप्तान मिचेल मार्श तेजी से रनों की गति को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन तभी उनसे गलती हुई।

मिचेल मार्श को आउट होने के लिए अक्षर पटेल ने लपका शानदार कैच

ऑस्ट्रेलिया की टीम 87 के टोटल स्कोर पर 1 विकेट के नुकसान पर थी तभी कुलदीप यादव ने दूसरा झटका दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।

कुलदीप यादव की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर अक्षर पटेल ने शानदार फ्लाइंग कैच लिया जो देखने लायक था। यह कैच मामूली नहीं था क्योंकि लंबाई काफी ऊंची थी। लेकिन अक्षर पटेल ने ऊंची छलांग लगाई और शानदार कैच लपका।

IND vs AUS: Axar Patel Catch Video-

टीम इंडिया की पारी 

विराट कोहली बिना रन बनाए 5 गेंद खेलकर आउट हो गए थे। रोहित ने 41 गेंदों की अपनी 92 रनों की पारी में सात चौके और आठ छक्के जड़े। रोहित के आउट होने के बाद भले ही भारतीय पारी थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...