Skip to main content

ताजा खबर

Australian Cricket Awards 2025: किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा अवॉर्ड? पूरी लिस्ट देखें यहां-

Australian Cricket Awards 2025: किस खिलाड़ी ने जीता कौन सा अवॉर्ड? पूरी लिस्ट देखें यहां-

Travis Head & Annabel Sutherland (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स 2025 सोमवार, 3 फरवरी को मेलबर्न के Crown Palladium में आयोजित किया गया। इवेंट में 2023-24 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेन्स और विमेंस खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने तीनों फॉर्मेट में घातक खेल दिखाकर एलन बॉर्डर मेडल अपने नाम किया।

हेड ने साथ ही एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हु मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने पिछले साल 35 पारियों में 1399 रन बनाए, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। एनाबेल सदरलैंड ने विमेंस कैटेगरी में The Belinda Clark Medal का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पिछले साल 615 रन और 37 विकेट लिए थे।

जोश हेजलवुड ने शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। उन्होंने 13.17 के औसत से 30 विकेट चटकाए। वहीं, एश्ले गार्डनर ने विमेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर, बेथ मूनी ने टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर और एडम जम्पा ने मेन्स टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।

आइए आपको किन-किन खिलाड़ियों ने कौन-कौन से अवॉर्ड जीते हैं, आपको बताते हैं-

Australian Cricket Awards 2025: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स विनर्स की फुल लिस्ट-

1 – शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: जोश हेजलवुड

2 – एलन बॉर्डर मेडल: ट्रैविस हेड

3 – बेलिंडा क्लार्क अवार्ड: एनाबेल सदरलैंड

4 – मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: ट्रैविस हेड

5 – महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: एश्ले गार्डनर

6 – मेन्स टी20आई प्लेयर ऑफ द ईयर: एडम जम्पा

7 – महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर: बेथ मूनी

8 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम: माइकल बेवन

9 – कम्युनिटी इम्पैक्ट अवॉर्ड: कैमरून ग्रीन

10 – मेन्स डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर: ब्यू वेबस्टर

11 – महिला डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर: जॉर्जिया वोल

12 – ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सैम कोंस्टास

13 – बेट्टी विल्सन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्लो एंसवॉर्ट

আরো ताजा खबर

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...

NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 1st ODI: Will Auckland Rain Play Spoilsport at Eden Park? (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर, बुधवार को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले...