Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs SCO: जीत ऑस्ट्रेलिया को मिली लेकिन फायदा इंग्लैंड को हुआ, हार के साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हुआ स्कॉटलैंड

AUS vs SCO (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 35वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच ग्रॉस आइलेट के डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से सबसे ज्यादा फायदा इंग्लैंड को हुआ है। वह ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। वहीं, इस हार के साथ स्कॉटलैंड का सफर समाप्त हो गया।

AUS vs SCO: पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने बनाए 180 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एश्टन एगर ने पहले ही ओवर में टीम को तीन रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। उन्होंने माइकल जोन्स (2 रन) को आउट किया। इसके बाद जॉर्ज मुन्सी और ब्रैंडन मैक्कुलन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे मैक्सवेल ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर तोड़ा। उन्होंने मुन्से (35 रन) को 92 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया।

वहीं, 12वें ओवर में मैक्कुलन जम्पा की गेंद पर आउट हुए । उन्होंने 34 गेंदों में दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में मैथ्यू क्रॉस 18, माइकल लीस्क पांच रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रिची बेरिंग्टन 42 और क्रिस ग्रीव्स नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट चटकाए जबकि एश्टन एगर, नाथन एलिस और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

AUS vs SCO: मार्कस स्टोइनिस ने खेली ऑस्ट्रेलिया के लिए तूफानी पारी

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका दो रन के स्कोर पर लगा जब ब्रैड व्हील ने रिची बेरिंग्टन के हाथों डेविड वॉर्नर (1 रन) को  कैच आउट कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मिचेल मार्श भी सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, मैक्सवेल एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह आठ गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 60 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी थी।

ऐसे में ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई जिसे 16वें ओवर में साफयान शरीफ ने तोड़ा। उन्होंने ट्रैविस हेड (68 रन) को 140 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 29 गेंदों में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 203.44 के स्ट्राइक रेट से नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद बचा हुआ काम टिम डेविड (14*) और मैथ्यू वेड (4*) ने किया। दोनों टीम को दो गेंदों के शेष रहते जीत दिलाई।

আরো ताजा खबर

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...