Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 3rd Test: ब्रिस्बेन की बारिश ने बिगाड़ा सारा खेल, गाबा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन, गाबा में खेला गया। खेल के पांचों दिन बारिश मैच में विलेन बनी और अंत में मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन 260 रन बनाकर टीम उसे टालने में कामयाब रही। दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 89/7 पर पारी घोषित की और भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला था।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी- 445/10 (117.1 ओवर)

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में ट्रैविस हेड ने 160 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 152 रन की सर्वाधिक पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, एलेक्स कैरी ने 88 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 28 ओवरों में 76 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्होंने उस्मान ख्वाजा (21), नाथन मैक्सवीनी (9), स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (95), मिचेल स्टार्क (18) के विकेट चटकाए। सिराज ने दो विकेट लिए, आकाश दीप और नीतिश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए।

भारत पहली पारी- 260/10 (78.5 ओवर)

पहली पारी में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। यशस्वी जायसवाल (4), शुभमन गिल (1), विराट कोहली (3), ऋषभ पंत (9) और रोहित शर्मा (10) सस्ते में आउट हो गए थे। केएल राहुल ने 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 123 गेंदों में 77 रन बनाए। अंत में फिर जसप्रीत बुमराह (10*) और आकाश दीप (31) के बीच हुई 47 रन की साझेदारी ने टीम को फॉलोऑन से बचाया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 22 ओवर में 81 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 24 ओवरों में 83 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी- 89/7d (18 ओवर)

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस ने 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 22 रन की पारी खेली। इनके अलावा एलेक्स कैरी ने 20 गेंदों में 20 रन और ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों में 17 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 6 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।

भारत दूसरी पारी- 8/0 (2.1 ओवर)

दूसरी पारी में बारिश आने से पहले टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 8 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने 6 गेंदों में 4* रन और केएल राहुल ने 7 गेंदों में 4* रन बनाए थे।

AUS vs IND: यहां देखें मैच खत्म होने के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...