Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND, 3rd Test: फॉलोऑन नहीं ले पाया ऑस्ट्रेलिया, राहुल-जडेजा के बाद आकाश दीप ने बचाई भारत की लाज

AUS vs IND, 3rd Test: फॉलोऑन नहीं ले पाया ऑस्ट्रेलिया, राहुल-जडेजा के बाद आकाश दीप ने बचाई भारत की लाज

AUS vs IND, Akash Deep & Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 3rd Test: Day 4: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) की शतकीय पारी के बल पर 445 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने तीसरे दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे।

चौथे दिन भारतीय टीम मुसीबत में नजर आई, लेकिन टीम फॉलोऑन से बचने में कामयाब रही। टीम ने दिन के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़े:- BGT 2024: नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना ही रोहित शर्मा के खराब फॉर्म का मुख्य कारण है: चेतेश्वर पुजारा

AUS vs IND: चौथे दिन की शुरुआत में ही रोहित शर्मा ने गंवाया विकेट

तीसरे दिन के खेल के बाद कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल (33*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। चौथे दिन की शुरुआत में ही रोहित शर्मा पैट कमिंस का शिकार बन गए। उन्होंने 27 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए।

केएल राहुल ने खेली 84 रन की शानदार पारी

केएल राहुल ने 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। वह 43वें ओवर के दौरान नाथन लियोन की गेंद पर स्लिप पर तैनात स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी भी हुई। वहीं, नीतिश कुमार रेड्डी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह 61 गेंदों में 16 रन बनाकर पैट कमिंस के हाथों आउट हुए।

AUS vs IND: रवींद्र जडेजा ने बनाए 77 रन

रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 123 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली। जडेजा पैट कमिंस के खिलाफ आउट हुए और 213 के स्कोर पर भारत को 9वां झटका लगा।

जडेजा के विकेट के बाद आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने धैर्य से पारी को संभालकर फॉलोऑन बचाया। चौथे दिन के खेल के बाद आकाश दीप (27*) और जसप्रीत बुमराह (10*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस 20.5 ओवरों में 80 रन देकर चार विकेट ले चुके हैं।

AUS vs IND: देखें चौथे दिन के खेल बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...